PM Awas Yojana Gramin Survey 2026: ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों में रह रहे लाखों परिवारों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) सर्वे 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन नागरिकों ने अब तकPM Awas Yojana Gramin Survey 2026 के तहत सर्वे नहीं कराया है, उनके पास अब एक और मौका है। सरकार ने सर्वे की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और मोबाइल-आधारित बना दिया है, ताकि किसी को ई-मित्र या ब्लॉक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार का साफ उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के घर से वंचित न रहे।
PM Awas Yojana Gramin Survey 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार कच्चे या जर्जर मकानों में रह रहे नागरिकों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है। बरसात, ठंड और गर्मी में कच्चे घरों में रहने की मजबूरी को देखते हुए यह योजना चलाई जा रही है। अब भी करोड़ों परिवार ऐसे हैं, जो इस योजना के दायरे में आते हैं लेकिन सर्वे न होने की वजह से लाभ नहीं ले पा रहे।
मोबाइल से होगा पूरा सर्वे, जानिए कैसे
इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सर्वे के लिए सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए Awas Plus App जारी किया है। इसी ऐप के जरिए नागरिक खुद अपना सेल्फ-सर्वे कर सकते हैं। एक बार सर्वे पूरा होने के बाद आगे की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया अधिकारियों द्वारा की जाती है।
सर्वे के बाद कितनी राशि मिलेगी?
सर्वे में पात्र पाए जाने वाले नागरिकों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है:-
मैदानी क्षेत्र: ₹1,20,000
पहाड़ी / दुर्गम क्षेत्र: ₹1,30,000
यह राशि चरणबद्ध तरीके से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे घर निर्माण में पारदर्शिता बनी रहती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के फायदे
बिना लोन लिए पक्का घर
पूरी राशि सरकारी सहायता के रूप में
अन्य सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पहचान
कई ग्रामीण परिवार मकान बनाने के लिए कर्ज लेते हैं, लेकिन इस योजना से उन्हें उस बोझ से राहत मिलती है।
पीएम आवास योजना सर्वे के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ वही नागरिक ले सकते हैं:-
जिनके पास कच्चा मकान है या वे बेघर हैं
जो आयकरदाता नहीं हैं
जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं है
जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक
PM Awas Yojana Gramin Survey 2026 लाभार्थी सूची
PM Awas Yojana Gramin Survey के बाद सरकार PMAY-G Beneficiary List जारी करती है। यदि आपका नाम इस सूची में आता है, तो आपको योजना का लाभ मिलना तय है। लाभार्थी सूची को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे मोबाइल में Awas Plus App इंस्टॉल करें
Self Survey विकल्प चुनें
आधार नंबर डालकर ऑथेंटिकेशन करें
फोटो खींचें और पिन सेट करें
राज्य, जिला, पंचायत की जानकारी भरें
सर्वे फॉर्म पूरा कर दस्तावेज व घर की फोटो अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और अब तक सर्वे नहीं कराया है, तो यह मौका न छोड़ें। सही समय पर किया गया सर्वे ही पक्के घर की पहली सीढ़ी है।



