Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बीमा सखी योजना के तहत अब महिलाओं को न केवल रोजगार का अवसर मिलेगा, बल्कि ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹7,000 तक की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सहयोग से शुरू की गई है।
Bima Sakhi Yojana
बीमा सखी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके दौरान उन्हें हर महीने ₹7,000 तक की स्टाइपेंड राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाओं को LIC बीमा एजेंट के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है, जहां वे बीमा पॉलिसी बेचकर कमीशन के माध्यम से नियमित कमाई कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार, पहले वर्ष में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर महिलाओं को ₹40,000 से ₹48,000 तक की आय होने की संभावना रहती है। स्टाइपेंड और कमीशन दोनों ही DBT माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है जो घर के पास रहकर सुरक्षित और स्थायी रोजगार की तलाश में हैं।
क्या है बीमा सखी योजना?
बीमा सखी योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को पहले विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाओं को LIC बीमा एजेंट बनाया जाता है। इसके बाद वे बीमा पॉलिसी बेचकर कमीशन के रूप में अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्थायी रोजगार और सम्मानजनक पहचान देना है।
LIC द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
बीमा सखी योजना उन महिलाओं के लिए बड़ा अवसर है जो नौकरी के साथ आत्मसम्मान और स्थायी आय चाहती हैं। सरकार और LIC के सहयोग से यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी आर्थिक सहायता
योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महिलाओं को प्रशिक्षण के समय भी आर्थिक सहयोग मिलता है। ट्रेनिंग अवधि में महिलाओं को ₹7,000 तक का स्टाइपेंड दिया जाता है, जिससे उन्हें काम सीखते समय किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।
LIC पॉलिसी बेचने पर मिलेगा कमीशन
बीमा सखी योजना में महिलाओं को काम सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए हर महीने तय रकम दी जाती है। पहले साल महिलाओं को ₹7,000 महीना मिलता है, ताकि वे बिना किसी दबाव के ट्रेनिंग लेकर काम शुरू कर सकें। दूसरे साल अगर पहले साल में बेची गई बीमा पॉलिसियों में से कम से कम 65 फीसदी चालू रहती हैं, तो महिलाओं को ₹6,000 प्रति माह दिया जाता है। वहीं तीसरे साल भी यही नियम लागू होता है-अगर दूसरे साल की 65 फीसदी पॉलिसियां एक्टिव रहती हैं, तो महिलाओं को ₹5,000 हर महीने की सहायता मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो जितना अच्छा काम, उतना तय पैसा और आगे बढ़ने का मौका, यही इस योजना की खास बात है। बीमा सखी बनने के बाद महिला जितनी अधिक बीमा पॉलिसी बेचेंगी, उतना ही अधिक कमीशन कमा सकेंगी। तय नियमों के अनुसार, पहले वर्ष में न्यूनतम 24 पॉलिसी बेचने पर महिलाओं को करीब ₹48,000 तक का कमीशन मिलने की संभावना है।
बीमा सखी योजना के प्रमुख फायदे
महिलाओं को घर के पास रोजगार
ट्रेनिंग के दौरान ₹7,000 तक की सहायता
LIC एजेंट के रूप में स्थायी कमाई
अनुभव बढ़ने के साथ आय में इजाफा
आत्मनिर्भर बनने का अवसर
बीमा सखी योजना के लिए पात्रता शर्तें
योजना के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं:-
आवेदक महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच हो
कम से कम 10वीं पास होना जरूरी
परिवार का कोई सदस्य LIC एजेंट नहीं होना चाहिए
योजना केवल महिलाओं के लिए है
LIC बीमा सखी के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज अनिवार्य होंगे:-
आधार कार्ड
पैन कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर
बीमा सखी योजना में आवेदन कैसे करें?
इच्छुक महिलाएं LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं:- licindia.in वेबसाइट खोलें
होम पेज पर Bima Sakhi Yojana लिंक पर क्लिक करें
राज्य और शहर का चयन करें
आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें
फॉर्म सबमिट करें



