घर बैठे बदलें आधार कार्ड की फोटो, जानिए 2 आसान तरीके Aadhaar Card Photo Change Process

Aadhaar Card Photo Change Process: अगर आपके आधार कार्ड में लगी फोटो बहुत पुरानी हो गई है और बैंक, सरकारी दफ्तर या किसी योजना में पहचान को लेकर दिक्कत आ रही है, तो अब इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। आधार कार्ड भारत का सबसे अहम पहचान पत्र बन चुका है, जिसमें आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज होती है। समय-समय पर इसे अपडेट कराना जरूरी होता है, ताकि किसी भी जरूरी काम में रुकावट न आए। Aadhaar Card Photo Change Process ग्राउंड लेवल पर देखा जाए तो कई लोगों को सिर्फ फोटो मैच न होने की वजह से KYC, बैंक या सरकारी योजनाओं में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी को देखते हुए UIDAI ने फोटो अपडेट की प्रक्रिया को आसान रखा है।

Aadhaar Card Photo Change Process

Aadhaar Card Photo Change 2026 आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक यूनिक पहचान पत्र है, जिसमें व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और फोटो के साथ-साथ फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक जानकारी होती है। आधार में लगी फोटो आपकी पहचान का पहला दृश्य प्रमाण होती है, इसलिए उसका साफ और अपडेट होना बेहद जरूरी है।

आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें?

UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड में फोटो बदलने के सिर्फ दो ही आधिकारिक तरीके हैं:-
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर
सीधे आधार सेवा केंद्र जाकर (ऑफलाइन)

इनके अलावा किसी एजेंट या वेबसाइट के जरिए फोटो बदलने का दावा गलत हो सकता है।

ऑनलाइन तरीके से आधार फोटो कैसे बदलें?

Aadhaar Card Photo Change Online ऑनलाइन तरीके में आपका अधिकतर काम घर बैठे हो जाता है। सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर Book Appointment का विकल्प चुनना होता है। मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करने के बाद Update Aadhaar -Biometrics को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र को चुनकर तारीख और समय तय करें। इस प्रक्रिया में ₹100 की निर्धारित फीस ऑनलाइन दिखाई जाती है। अपॉइंटमेंट के दिन आपको सिर्फ 5-10 मिनट के लिए केंद्र जाना होता है, जहां नई फोटो क्लिक की जाती है। आमतौर पर 6-7 कार्यदिवस में फोटो अपडेट हो जाती है।

ऑफलाइन तरीके से आधार फोटो बदलने की प्रक्रिया

Aadhaar Card Photo Updateजो लोग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं लेना चाहते, वे सीधे अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं। वहां आधार अपडेट फॉर्म लेकर बायोमेट्रिक अपडेट का विकल्प चुनना होता है। अपनी बारी आने पर अधिकारी आपकी नई फोटो क्लिक करते हैं और ₹100 शुल्क लिया जाता है। इसके बाद कुछ दिनों में फोटो अपडेट हो जाती है।

आधार फोटो अपडेट के बाद आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

फोटो बदलने के बाद UIDAI वेबसाइट पर जाकर My Aadhaar-Download Aadhaar विकल्प से OTP के जरिए अपना ई-आधार डाउनलोड किया जा सकता है।

आधार फोटो अपडेट से जुड़ी जरूरी बातें

फोटो बदलने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती

सिर्फ ओरिजिनल आधार कार्ड साथ रखना होता है

आधार फोटो पूरी तरह ऑनलाइन नहीं बदली जा सकती

अपडेट में अधिकतम 90 दिन लग सकते हैं, लेकिन अक्सर पहले ही हो जाता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group